सादुलपुर में शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला:35 हजार रुपए लूटे, दुकान बंद होने पर शराब देने से मना किया था
सादुलपुर में शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला:35 हजार रुपए लूटे, दुकान बंद होने पर शराब देने से मना किया था
सादुलपुर : सादुलपुर में स्थित सांखू फोर्ट के शराब ठेके पर 17 जून की रात सेल्समैन पवन से मारपीट कर 35,700 रुपए लूट लिए गए। घटना की रिपोर्ट हमीरवास थाने में उम्मेद सिंह राजपूत ने दर्ज कराई है। शराब ठेका उम्मेद सिंह के परिजन सुनील सिंह बीका के नाम पर लाइसेंस प्राप्त है, जिसकी देखरेख उम्मेद सिंह करते हैं।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महेंद्र सिंह रात को शराब खरीदने आया। दुकान बंद होने का समय हो जाने पर सेल्समैन पवन ने शराब देने से मना कर दिया। इस पर महेंद्र सिंह ने तलवार निकाल ली और गालियां देने लगा। महेंद्र सिंह और उसके साथी शंकर जोगी, मोहन मेघवाल, रामसिंह उर्फ लाला और अमित पूनियां श्योपुरा ने पवन से मारपीट की। आरोपियों ने पवन की जेब से 35,700 रुपए छीन लिए और लाल रंग की जीप में फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमीरवास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041545


