[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वकीलों की सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा:रींगस एसीजेएम कोर्ट में चैंबर्स के सामने बरामदा और हॉल निर्माण की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

वकीलों की सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा:रींगस एसीजेएम कोर्ट में चैंबर्स के सामने बरामदा और हॉल निर्माण की मांग

वकीलों की सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा:रींगस एसीजेएम कोर्ट में चैंबर्स के सामने बरामदा और हॉल निर्माण की मांग

रींगस : रींगस में अभिभाषक संघ ने न्यायिक परिसर में वकीलों की बुनियादी सुविधाओं के लिए विधायक सुभाष मील खंडेला को ज्ञापन सौंपा। अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट गिरिराज सिंह तंवर ने गुरुवार को ज्ञापन दिया। तंवर ने बताया कि न्यायालय परिसर में वकीलों के चैंबर्स के सामने बरामदा नहीं है। इस कारण धूप और बारिश में वकीलों और उनके पास आने वाले लोगों को परेशानी होती है। यह स्थिति वकीलों के कार्य को प्रभावित कर रही है।

वर्तमान में अभिभाषक संघ के लिए एक कमरा और हॉल है। लेकिन वकीलों की बढ़ती संख्या के कारण यह जगह कम पड़ रही है। इसलिए अभिभाषक संघ भवन के ऊपर एक और हॉल बनाने की मांग की गई है। ज्ञापन में एक अन्य महत्वपूर्ण मांग भी रखी गई। उपखंड और तहसील कार्यालय वर्तमान में अस्थाई भवनों में चल रहे हैं। इनके लिए आनासागर में भूमि आवंटन की मांग की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin