[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नुआ ग्राम पंचायत का प्रतिभा सम्मान समारोह आज होगा-जाकिर झुंझुनूंवाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नुआ ग्राम पंचायत का प्रतिभा सम्मान समारोह आज होगा-जाकिर झुंझुनूंवाला

मण्डावा विधायक रीटा चौधरी होगी मुख्यतिथि

नुआ : सर्वसमाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिये नुआ ग्राम पंचायत में जनहित एकता समिति के द्वारा आज गुरुवार शाम पांच बजे मुख्य बाजार नुआ में भव्य पाँचवा ग्राम पंचायत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रखा हैं यह जानकारी देते हुवे जनहित एकता समिति अध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला ने बताया कि सम्मान समारोह की मुख्यातिथि मंडावा विधायक कुमारी रीटा चौधरी होगी,अतिविशिष्ट अतिथि ललीत यादव विधायक मुंडावर(अलवर) विशिष्ट अतिथि शक्ति सिंह बांदीकुई डायरेक्टर यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन, अशफाक हुसैन आईएएस, जाकिर हुसैन आईएएस, दिनेश शर्मा आरएएस, ऐड एसपी इस्माइल खान, डॉक्टर जुल्फिकार खान,आरपीएस जुल्फिकार अली, डॉक्टर महेश शर्मा, जी.एल कालेर निदेशक प्रिंस स्कूल, प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह शेखावत विवेकानंद स्कूल, महेंद्र रणवा निदेशक गुरुकृपा स्कूल घोड़ीवारा, सुरेश चोहान ज्ञान ज्योति स्कूल, बीरबल गोदारा सरस्वती स्कूल, आनद जांगिड मणिधर स्कूल, अभिषेक तेतरवाल आदर्श स्कूल, शेखावाटी पब्लिक स्कूल हेतमसर निदेशक ज्योति मित्तल सहित शिक्षाविद हस्तिया शिरकत करेंगी। इन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा सत्र 2024-25 में कक्षा 12वी में 80 प्रतिशत से उपर अंक लाने वाले सत्र 2024-25 में कक्षा 10 वी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले नीट,आईआईटी एव सीजीएल में सफल होने वाली प्रतिभा,राज्य- राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार प्राप्त वाली प्रतिभाएं,सरकारी सेवा में लगने वाले अधिकारी-कर्मचारी, राज्य राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी एव सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का होगा सम्मान।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77