[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े:रोजाना 3 हजार मरीज पहुंच रहे ओपीडी, बच्चों में वायरल बुखार ज्यादा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े:रोजाना 3 हजार मरीज पहुंच रहे ओपीडी, बच्चों में वायरल बुखार ज्यादा

नीमकाथाना जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े:रोजाना 3 हजार मरीज पहुंच रहे ओपीडी, बच्चों में वायरल बुखार ज्यादा

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है। पिछले 15 दिनों से रोजाना आउटडोर मरीजों की संख्या 2 हजार से बढ़कर 3 हजार तक पहुंच गई है। अस्पताल में सभी बेड भरे हुए हैं। मौसम परिवर्तन के कारण बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण पर्ची बनवाने में आधे घंटे का समय लग रहा है। जिले के अन्य अस्पतालों में भी मरीजों का दबाव बढ़ा है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ महेश गुप्ता ने बताया कि वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं। मरीज 2-3 दिन की दवा से ठीक हो रहे हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गुमान सिंह ने बताया कि मौसम बदलाव के दौरान खान-पान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में मरीजों की संख्या इस प्रकार रही:

  • 11 जून (बुधवार) को 2,688
  • 12 जून (गुरुवार) को 1,965
  • 13 जून (शुक्रवार) को 1,854
  • 14 जून (शनिवार) को 1,821
  • 15 जून (रविवार) को 858
  • 16 जून (सोमवार) को 2,321 मरीज पंजीकृत हुए।

चिकित्सक मरीजों को ठंडा भोजन न करने की सलाह दे रहे हैं। मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77