[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस नगर कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष:पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमावत की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस नगर कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष:पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमावत की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रींगस नगर कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष:पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमावत की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रींगस : रींगस में नगर कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमावत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को सिटी बस स्टैंड पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं और साफा पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कुमावत के नाम पर मुहर लगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह लांपुवा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

अशोक कुमावत ने कहा कि वे कांग्रेस आलाकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ठेकेदार नंदकिशोर कुमावत, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज्ञान धाबाई, विक्रम सिंह झाला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भागीरथ बलौदा, ब्रह्मप्रकाश काबरा, प्रशांत भारद्वाज, सांवरमल सितमका, अनुपम पारीक और मुरलीधर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin