[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर के शोरूम में घुसे बदमाशों से भिड़ा ज्वेलर, ज्वेलरी लूटने की कोशिश में हाथापाई हुई, लुटेरे शॉप में ही बैग छोड़कर भाग निकले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर के शोरूम में घुसे बदमाशों से भिड़ा ज्वेलर, ज्वेलरी लूटने की कोशिश में हाथापाई हुई, लुटेरे शॉप में ही बैग छोड़कर भाग निकले

जयपुर के शोरूम में घुसे बदमाशों से भिड़ा ज्वेलर, ज्वेलरी लूटने की कोशिश में हाथापाई हुई, लुटेरे शॉप में ही बैग छोड़कर भाग निकले

जयपुर : जयपुर के एक ज्वेलरी शोरुम में सोमवार दोपहर लूट करने तीन बदमाश घुस गए। बंधक बनाने का प्रयास करने पर ज्वेलर बदमाशों से भिड़ गया। हाथापाई करते हुए चिल्लाने लगा। पकड़े जाने के डर से लुटेरे भाग निकले। हाथापाई के दौरान बदमाशों का बैग शोरुम में ही गिर गया। बजाज नगर थाना पुलिस ने बैग को जब्त कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया- बजाज नगर के अर्जुन नगर फाटक पर प्रमोद श्रीमाल का पीएस ज्वेलर्स नाम से शोरुम है। सोमवार दोपहर वह शोरुम पर अकेले बैठे थे। दोपहर करीब 3:10 बजे एक युवक आया। कस्टमर बनकर आए युवक ने जेंट्स के कानों की बाली मांगी। उसे मना किया। दूसरा युवक आ गया। दूसरे युवक ने सोने की चेन मांगी। उसे कहा कि हमारे पास सोने की चेन नहीं मिलती। इसके लिए पहले ऑर्डर देना पड़ता है। तब तक तीसरा युवक दुकान में आ गया। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।

बदमाशों से भिड़ा ज्वेलर गेट की तरफ भागा

युवकों की गतिविधियां संदिग्ध देख प्रमोद काउंटर के बाहर आ गए। इसी बीच नकाबपोश बदमाश ने उन्हें पकड़ कर काउंटर की तरफ दबा दिया। बदमाशों ने शोरुम के अंदर ज्वेलर को बंधक बनाने का प्रयास किया। हाथापाई करते हुए बदमाशों से भिड़ा ज्वेलर गेट की तरफ भागा। पीछे भागे बदमाशों ने ज्वेलर को पकड़ने का प्रयास किया। तब तक ज्वेलर ने गेट खोलकर शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर के चलते बदमाश भाग निकले।

बदमाश का बैग शोरूम में गिरा

एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह शर्ट और बैग शोरूम के गेट पर ही गिराकर भाग गया। बैग की तलाश में रस्सी और हथौड़ी रखी मिली। लूट की कोशिश की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों के बैग को जब्त किया। पुलिस शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए तीनों बदमाशों की तलाश कर रही है।

SHO (बजाज नगर) सुरेन्द्र सैनी का कहना है कि वारदात का प्रयास करने के बाद बदमाश अर्जुन नगर अंडरपास की तरफ भाग गए, जिन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22