सरदार शहर में भारतीय किसान संघ का प्रशिक्षण वर्ग:भानीपुरा में किसान नेताओं ने दी कार्यपद्धति और आंदोलन की जानकारी
सरदार शहर में भारतीय किसान संघ का प्रशिक्षण वर्ग:भानीपुरा में किसान नेताओं ने दी कार्यपद्धति और आंदोलन की जानकारी
सरदारशहर : भानीपुरा के पंचायत भवन में भारतीय किसान संघ द्वारा तहसील स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील अध्यक्ष शैतान गुर्जर, प्रांत मंत्री श्री चंद सिद्ध और जिलाध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने भारत माता और भगवान बलराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रांत मंत्री श्री चंद सिद्ध ने संघ की संकल्पना पर प्रकाश डाला, जबकि जिला विद्युत प्रमुख सुनील कसवा ने कार्य पद्धति की विस्तृत जानकारी दी। संभाग संगठन मंत्री नीरज कुमार ने रीति-नीति से अवगत कराया। प्रांत महिला प्रमुख मनीता स्वामी ने ग्राम इकाइयों की संरचना और कार्यप्रणाली पर जानकारी दी। जिलाध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने आंदोलनों की योजना और क्रियान्वयन संबंधी मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर संभाग विद्युत प्रमुख मामराज तरड़, तहसील गौ सेवा प्रमुख रेवंतनाथ बाड़ड़िया सहित विभिन्न ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भाग लेने वालों में भागूनाथ सिद्ध, राम कुमार गोस्वामी, खीराज ढाका, विनोद सारस्वत, कालूराम पारीक, फूलाराम डूडी और रणवीर सिंह शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष शैतान गुर्जर ने की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041987


