[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाबला स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग:35 किमी दूर जाना पड़ता है यात्रियों को, रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

डाबला स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग:35 किमी दूर जाना पड़ता है यात्रियों को, रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

डाबला स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग:35 किमी दूर जाना पड़ता है यात्रियों को, रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पाटन : पाटन क्षेत्र में स्थित डाबला रेलवे स्टेशन पर टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग उठी है। सोमवार को रेल संघर्ष समिति के नेता नरेंद्र सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। डाबला एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां से हजारों यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। इनमें सैनिक, पूर्व सैनिक, व्यापारी, शिक्षक और मजदूर शामिल हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भी यहां से यात्रा करते हैं।

वर्तमान में टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस ट्रेन (15091-15092) का यहां ठहराव नहीं है। इस कारण यात्रियों को नारनौल या नीमकाथाना स्टेशन जाना पड़ता है। ये दोनों स्टेशन डाबला से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित हैं। समिति ने इससे पहले भी कई बार इस ट्रेन के ठहराव के लिए ज्ञापन दिया है। इस बार के ज्ञापन देने के दौरान बलवंत, राकेश, अशोक, अमित, राजेश सैनी, अभिषेक, नीतू, सुभाष और मोहित शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin