दहेज केस में राजीनामा करने ससुराल गए दामाद पर हमला:लोहे की रॉड से सिर में चोट और हाथ तोड़ा, इलाज के लिए चूरू रेफर
दहेज केस में राजीनामा करने ससुराल गए दामाद पर हमला:लोहे की रॉड से सिर में चोट और हाथ तोड़ा, इलाज के लिए चूरू रेफर
चूरू : चूरू के रामसीसर गांव में एक दामाद के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। ढांढ़ण निवासी 32 वर्षीय राजेन्द्र कुमार की शादी 12 साल पहले रामसीसर गांव में हुई थी। पिछले चार साल से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष ने राजेन्द्र पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में उन्हें दो महीने जेल भी काटनी पड़ी। राजेन्द्र इस केस में राजीनामा करने के लिए ससुराल गए थे।
ससुराल पक्ष के लोग इस बात से नाराज हो गए। उन्होंने लोहे की रॉड से राजेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले में राजेन्द्र के सिर में चोट आई और हाथ टूट गया। सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजेन्द्र को रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के कारण उन्हें चूरू के सरकारी डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में राजेन्द्र का चूरू में इलाज चल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042854


