[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:सड़क किनारे चल रहा था युवक, खनन क्षेत्र में आया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:सड़क किनारे चल रहा था युवक, खनन क्षेत्र में आया था

खेतड़ी में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:सड़क किनारे चल रहा था युवक, खनन क्षेत्र में आया था

खेतड़ी : खेतड़ी में ढाणी आशाकाला के बालाजी मंदिर के पास करीब 11 बजे एक ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में फताराम (48) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे अजय कुमार ने बताया-उनके पिता फताराम खेतड़ी के खनन क्षेत्र में आए हुए थे। हादसे के समय वह सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल फताराम को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। एएसआई प्रहलाद सिंह ने बताया-मृतक के बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin