झाडली में नशीले कैप्सूल तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:थोई पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, 36 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
झाडली में नशीले कैप्सूल तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:थोई पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, 36 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
नीमकाथाना : नीमकाथाना में नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 36 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं। थोई पुलिस ने कार्रवाई की है। थोई थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को नशीले कैप्सूल तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने झाड़ली गांव में दबिश दी। जहां से मोती मौजी की ढाणी, झाडली निवासी विक्रम गुर्जर (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 36 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने 12 जून की रात को आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी यामाहा पावर बाइक भी जब्त की गई है। ये कार्रवाई जयपुर रेंज के आईजी अजय पाल लाम्बा के निर्देश पर की गई। सीकर एसपी भुवन भूषण यादव के मार्गदर्शन में नीमकाथाना के एएसपी गिरधारीलाल शर्मा और अजीतगढ़ डीएसपी उमेश गुप्ता के सुपरविजन में थोई थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने टीम के साथ ये कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अजीतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सेपट कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041904


