[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीटनवाड़ में कुदरत का करिश्मा: भेड़ ने दिया पांच मेमनों को जन्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीगुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

टीटनवाड़ में कुदरत का करिश्मा: भेड़ ने दिया पांच मेमनों को जन्म

टीटनवाड़ में कुदरत का करिश्मा: भेड़ ने दिया पांच मेमनों को जन्म

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

टीटनवाड़ : कुदरत ने एक बार फिर अपना अनोखा करिश्मा दिखाया है। कस्बे के पशुपालक मुकेश महला के घर पर अविकानगर नस्ल की एक अविशान भेड़ ने एक साथ पांच मेमनों को जन्म देकर सबको चौंका दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

पशुपालक मुकेश महला ने बताया कि अब तक अविशान भेड़ द्वारा अधिकतम दो बच्चों को जन्म देने के ही मामले सामने आए हैं, लेकिन उनके घर पर इस भेड़ ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है, जो बेहद दुर्लभ है।

मुकेश महला ने इस सफल प्रजनन के लिए सीएसडब्ल्यूआरआई (CSWRI) अविकानगर के निदेशक अरुण कुमार तोमर और वहां के वैज्ञानिकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह वैज्ञानिक अनुसंधान और उचित देखरेख का ही परिणाम है, जिससे इस तरह का असाधारण परिणाम देखने को मिला।

स्थानीय ग्रामीण भी इस अनोखी घटना को देखने के लिए मुकेश महला के घर पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना अविशान नस्ल में बेहतर प्रजनन क्षमता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का भी संकेत है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77