[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी करने के लिए दोस्त से 6 लाख की लूट:पीड़ित युवक के साथ गाड़ी में था आरोपी, साथियों को भेजता रहा लोकेशन; दो गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी करने के लिए दोस्त से 6 लाख की लूट:पीड़ित युवक के साथ गाड़ी में था आरोपी, साथियों को भेजता रहा लोकेशन; दो गिरफ्तार

शादी करने के लिए दोस्त से 6 लाख की लूट:पीड़ित युवक के साथ गाड़ी में था आरोपी, साथियों को भेजता रहा लोकेशन; दो गिरफ्तार

सीकर : युवक ने शादी करने के लिए अपने दोस्त के साथ ही 6 लाख रुपए की लूट की। रुपयों का जुगाड़ करने के लिए अपने अन्य दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया। मामले में दो पकड़े गए है। वहीं 4 आरोपी फरार है।लूट की वारदात सीकर के दादिया थाना इलाके में 10 जून को दिनदहाड़े हुई थी।

दो गिरफ्तार, चार फरार

थानाधिकारी अशोक कुमार झाझड़िया ने बताया- मामले में रोशन बाजडोलिया (21) पुत्र छाजूराम जाट निवासी चैनपुरा और जयराम मील (19) पुत्र महिपाल जाट निवासी तारपुरा को गिरफ्तार किया गया है। अभी 4 आरोपी फरार है। सभी आरोपी कैफे चलाते हैं। जयराम खुद की शादी करना चाहता था लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

मास्टरमाइंड को वॉट्सऐप के जरिए लोकेशन भेजी

थानाधिकारी ने बताया- 11 जून को परिवादी जितेंद्र कुमार निवासी खिरोड़ ने लूट का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि वह अपने दोस्त रोशन के साथ पंजाब नेशनल बैंक की दादिया ब्रांच से 6 लाख रुपए लेकर सीकर की तरफ आ रहा था। रास्ते में रोशन अपने ही एक साथी जयराम मील को वॉट्सऐप के जरिए लोकेशन दे रहा था। जैसे ही जितेंद्र गाड़ी लेकर गुमाना का बस स्टैंड की तरफ पहुंचा।

वहां जयराम अपने साथी अक्षत भास्कर, सत्येंद्रपाल और दो अन्य साथियों के साथ बिना नंबर की स्विफ्ट गाड़ी लेकर आया। उन्होंने मारपीट करके 6 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले में जांच करते हुए पीड़ित जितेंद्र के साथ गाड़ी में बैठे रोशन से पूछताछ की गई, जिसमें बताया कि उसने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet