[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रसूलपुर अहिरान के एसएसबी जवान की बीमारी से मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

रसूलपुर अहिरान के एसएसबी जवान की बीमारी से मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

रसूलपुर अहिरान के एसएसबी जवान की बीमारी से मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

बुहाना : पीलिया की शिकायत की बीमारी के चलते रसूलपुर अहिरान निवासी एसएसबी के एक जवान की रांची के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जवान का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। संदीप कुमार यादव (40) पुत्र ओम प्रकाश 2011 में 32 बटालियन एसएसबी में भर्ती हुए थे। वह कांस्टेबल ड्राइवर के पद पर झारखंड तैनात थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन तक उनका उपचार अस्पताल में चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह अंतिम शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण और थाने का पुलिस बल भी शामिल रहा। बाद में रसूलपुर अहिरन के शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व इंस्पेक्टर अमित यादव के नेतृत्व में दिल्ली से आई जवानों की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देकर एसएसबी जवान को अंतिम विदाई दी। जवान की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत से पत्नी निशा बेसुध हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी निशा देवी, पुत्री दिव्या, नव्या व एक पुत्र दीपक को रोता बिलखते छोड़ गए। बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

Related Articles