[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपरिषद नेता प्रतिपक्ष को मिली रंगदारी की धमकी:26 सेकेंड का वॉइस मैसेज भेजा, रोहित गोदारा के नाम से मांगे 5 करोड़ रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नगरपरिषद नेता प्रतिपक्ष को मिली रंगदारी की धमकी:26 सेकेंड का वॉइस मैसेज भेजा, रोहित गोदारा के नाम से मांगे 5 करोड़ रुपए

नगरपरिषद नेता प्रतिपक्ष को मिली रंगदारी की धमकी:26 सेकेंड का वॉइस मैसेज भेजा, रोहित गोदारा के नाम से मांगे 5 करोड़ रुपए

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष और खनन कारोबारी महेंद्र कुमार गोयल को रंगदारी की धमकी मिली है। धमकी देने वालों ने रोहित गोदारा के नाम से वॉट्सऐप पर वॉइस मैसेज कर 5 करोड़ रुपए की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने मामला दर्ज कराया है।

पहले मैसेज, फिर कॉल और उसके बाद आया वॉइस मैसेज

रिपोर्ट में बताया-12 जून को उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध मैसेज आया। इसके बाद वॉट्सऐप कॉल आई, जिसे उन्होंने नहीं उठाया। मोबाइल नंबर से 26 सेकेंड का वॉइस मैसेज भी भेजा गया। धमकी में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो लगाने से कोई फायदा नहीं होगा। साथ ही खनन कारोबार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

महेंद्र गोयल के संयुक्त परिवार में बड़े भाई दौलतराम गोयल, भतीजे नारायण गोयल, छोटे भाई संजय गोयल और बेटे उज्जवल गोयल रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि उनका रोहित गोदारा से कभी कोई संपर्क नहीं रहा है।

रंगदारी मांगने का मामला दर्ज-एएसपी

एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया-रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वॉइस रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। पुलिस ने टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उप-निरीक्षक बीरेंद्र को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने पहले गोयल के भाई को धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले भी मिल चुका 25 लाख रुपए की रंगदारी का लेटर

इससे पहले 1 अक्टूबर की रात को प्रीतमपुरी में स्थित क्रेशर पर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे और क्रेशर पर काम कर रहे मजदूरों को धमकी भरा लेटर देकर चले गए। बदमाशों ने मजदूरों से कहा कि भाजपा नेता दौलत राम गोयल और उसके छोटे भाई महेंद्र गोयल को कह देना कि अगर कांटा चलना है तो 25 लख रुपए फिरौती देनी होगी, नहीं तो जान से मार देंगे। बदमाश ने भागते हुए क्रेशर पर दो बार फायरिंग भी कर दी थी, जिसमें क्रेशर मजदूर बाल बाल बच गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी आजाद गैंग से जुड़े हुए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin