[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चैनपुरा टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का विरोध:10 गांवों के लिए टोल माफी की मांग, धरने की दी चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

चैनपुरा टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का विरोध:10 गांवों के लिए टोल माफी की मांग, धरने की दी चेतावनी

चैनपुरा टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का विरोध:10 गांवों के लिए टोल माफी की मांग, धरने की दी चेतावनी

सादुलपुर : चूरू जिले में सादुलपुर से सिधमुख सड़कमार्ग पर चैनपुरा टोल प्लाजा के आसपास के गांवों के निवासियों ने टोल माफी की मांग उठाई है। राजस्थान स्टेट हाइवे अथॉरिटी के नाम सिधमुख थानेदार को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि टोल प्लाजा के पास के गांवों से टोल वसूली उचित नहीं है। धणाऊ, कलालकोटड़ा, चनाना छोटा, चनाना बड़ा, मोडासी, चैनपुरा बड़ा, बड़ी ख्याली और नरवासी सहित करीब 10 गांवों के लोगों ने यह मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें रोजाना चैनपुरा ईंट भट्टा और सिद्धमुख तहसील मुख्यालय जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने अधिकारियों से आम जनता के हित को देखते हुए समाधान निकालने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin