[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकार की विफलताओं को लेकर कांग्रेस द्वारा‌ हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकार की विफलताओं को लेकर कांग्रेस द्वारा‌ हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई

रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, समाधान नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार की विफलताओं व जिला प्रशासन की नाकामिओं को लेकर तथा जनहित की मांगो को लेकर हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन रैली शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू से रवाना होकर पंखा सर्किल होते हुए आपणी योजना जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, लोकसभा सांसद राहुल कस्वां, चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्राज खिचड के नेतृत्व में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार व जिला प्रशासन के विरोध में बैनर, तख्ती व झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा जिला कलेक्टर चूरू को मांग पत्र प्रेषित कर उक्त जन समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी निराकरण करवाकर आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की गई तथा उक्त जन समस्याओं का निराकरण नही होने की स्थिति में संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरिके से भारी विरोध प्रदर्शन की चैतावनी दी गई।

हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन रैली से पूर्व शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में आमजन त्रस्त और बैबस है। प्रदेश में निरंतर महिलाओं, दलितों पर अत्याचार की घटनाएं घटित हो रही है। पानी और बिजली का संकट निरंतर बढ़ता जा रहा है। चिकित्सा अव्यवस्था चरम पर है तथा प्रदेश में बेरोजगारी का प्रतिशत निरंतर बढ़ता जा रहा है और रोजगार के अवसर निरंतर घटते जा रहे है जिससे युवाओं में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पूर्व किसानो से जो वादे किये थे, उन वादों को पूरा ‌‌ नहीं कर पा रही है।अध्यक्ष इन्द्राज खिचड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर जन कल्याण की बात करती है।सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में अनुसुचित जाति व जनजाति पर निरंजर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।

इस दौरान चूरू विधानसभा प्रभारी भिमराज जाखड, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्माण, किसान नेता आदूराम न्यौल, कमला पुनियां, नारायण बालाण, सोयल खान डीके, रमजान खान, सीताराम खटीक, सोहनलाल मेघवाल आदि ने भी संबोधित किया। चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खोखर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर धान्धू ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रो से आये हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहें।

Related Articles