सीकर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:डेढ़ महीने तक दरिंदगी की, प्रेग्नेंट होने पर घर से निकाला; मामला दर्ज
सीकर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:डेढ़ महीने तक दरिंदगी की, प्रेग्नेंट होने पर घर से निकाला; मामला दर्ज
सीकर : सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में 19 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले गया। इसके बाद कई दिनों तक उसके साथ दरिंदगी की। इसके कारण युवती प्रेग्नेंट हो गई। जिसके बाद युवक के परिवार के लोगों ने युवती से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने बताया- चिमनाराम बावरिया शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया। 16 सितंबर 2024 से 4 नवंबर 2024 तक चिमनाराम ने कई बार दरिंदगी की। इसके कारण पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। युवती के प्रेग्नेंट होने पर चिमनाराम और उसके परिवार के लोगों ने युवती के साथ मारपीट की और पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत सौंपी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042982


