निर्जला एकादशी पर राहगिरो को पिलाया ठंडा पेयजल
निर्जला एकादशी पर राहगिरो को पिलाया ठंडा पेयजल
खेतड़ी नगर : निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को लोगों ने व्रत रखें एवं जम कर दान पुण्य किया। सुबह से ही महिलाएं गर्मी से संबंधित सामग्री एवं व्रत के दौरान खाने पीने का सामान लेकर जाती दिखाई दी। जगह-जगह राहगिरों को ठंडा पेयजल पिलाया गया। खेतड़ी खदान के सर्विस शाफ़्ट पर कर्मचारियों को ठंडा पेय जल केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता की मुख्य यजमानी में सर्विस शाफ़्ट इंचार्ज सवाई सिंह सिराधना के नेतृत्व में खदान में काम करने वाले कामगारों को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक करीब एक हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों को मीठा पानी पिला कर नई पहल की शुरूआत की।
इसी प्रकार केसीसी टाउनशीप के थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर के पास, जगदंबा मार्केट, श्याम कटला के सामने, सब्जी मार्केट, न्यू मार्केट, सुभाष मार्केट, गोठड़ा के मिस्त्री मार्केट सहित अन्य जगहों पर लोगों ने राहगिरों को शरबत, गन्ने का रस के ठंडे पानी के साथ साथ नींबू की शिकंजी, गने का जूस केशर से बनाई हुई ठंडाई पिलाकर लोगों की प्यास बुझाई। निर्जला एकादशी पर ठंडा मीठा पानी पिलाकर लोग धर्म पुण्य कमाया। केसीसी महाप्रबंधक (खदान) पीडी बोहरा, संजय गुर्जर, अवशेष छटबार, एके शर्मा, कैलाश जिलोवाण, गणेश पंडोले, हंशराज, जितेंद्र कत्याल आदि ने सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041788


