[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी विधानसभा के 27 सरकारी स्कूलों में बनेंगे नए कक्ष:शिक्षा विभाग ने जारी किए 3.94 करोड़ रुपए, बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी विधानसभा के 27 सरकारी स्कूलों में बनेंगे नए कक्ष:शिक्षा विभाग ने जारी किए 3.94 करोड़ रुपए, बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

पिलानी विधानसभा के 27 सरकारी स्कूलों में बनेंगे नए कक्ष:शिक्षा विभाग ने जारी किए 3.94 करोड़ रुपए, बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

पिलानी : पिलानी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने 27 राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक भवन निर्माण के लिए 3.94 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।

इस राशि का वितरण विभिन्न स्कूलों में किया जाएगा। महात्मा गांधी मालियों की बगीची चिड़ावा, पीएमश्री राजकला बालिका विद्यालय चिड़ावा और महात्मा गांधी ओजटू चिड़ावा सहित 15 विद्यालयों को प्रत्येक को 13.64 लाख रुपए मिलेंगे।

राउप्रावि हनुमंतपुरा, राउप्रावि पाथड़िया, राबाउप्रावि मनफरा और राउप्रावि बिजौली को प्रत्येक को 10.13 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। राउमावि अडूका और सेठ हरनारायण दास काजड़िया राउमावि काजड़ा को प्रत्येक को दो नए कमरों के लिए 27.28 लाख रुपए मिलेंगे। राउप्रावि बास कल्याणा और राप्रावि बुडानिया का बास को दो नए कमरों के निर्माण के लिए 20.26 लाख रुपए प्रति विद्यालय आवंटित किए गए हैं।

इसी तरह राउमावि सुजडोला में 13.64 लाख, राउमावि पीपली में 13.64 लाख रुपए, डूलानिया महात्मा गांधी में 13.64 लाख रुपए, राबाउमावि ढंढारिया में 13.64 लाख रुपए, 20. राउमावि बेरी में 13.64 लाख रुपए, राउमावि जखोड़ा में 13.64 लाख रुपए, 22. राबाउप्रावि मनफरा में 10.13 लाख रुपए, राउप्रावि बिजौली में 10.13 लाख रुपए में कमरा बनेगा। वहीं राउमावि अडूका में 27.28 लाख रुपए, राउप्रावि बास कल्याणा में 20.26 लाख रुपए, सेठ हरनारायण दास काजड़िया राउमावि काजड़ा में 27.28 लाख रुपए, राप्रावि बुडानिया का बास में 20.26 लाख रुपए में 2 नए कमरे बनेंगे। यह बजट स्वीकृति क्षेत्र के विद्यालयों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मददगार साबित होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin