[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में तेज बारिश:वार्ड 18-19 में दो फीट तक भरा पानी, एक परिवार को छोड़ना पड़ा घर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में तेज बारिश:वार्ड 18-19 में दो फीट तक भरा पानी, एक परिवार को छोड़ना पड़ा घर

चिड़ावा में तेज बारिश:वार्ड 18-19 में दो फीट तक भरा पानी, एक परिवार को छोड़ना पड़ा घर

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नालों और नालियों की सफाई न होने के कारण कई मोहल्लों में बरसाती पानी घरों में घुस गया। सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड नंबर 18 और 19 के निवासी हैं। वार्ड 19 के निवासी अजय शर्मा के अनुसार उनके घर में दो फीट तक पानी भर गया। एक परिवार को अपने घर में ताला लगाकर दूसरी जगह जाना पड़ा।

रात भर घरों से पानी निकालने में जुटे रहे लोग

बरसाती पानी के साथ घरों में कीचड़ और गंदा पानी भी घुस गया। स्थानीय लोगों को रात भर पानी निकालने में जुटे रहना पड़ा। वार्ड के निवासियों ने प्रशासन से नालों की सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।

अजय शर्मा ने बताया कि यह समस्या हर बरसात में होती है। प्रशासन हर बार वादे करता है, लेकिन नालियों की सफाई नहीं होती। स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

चिड़ावा नगरपालिका स्टोर प्रभारी दीपक जांगिड़ ने कहा-नगरपालिका प्रशासन के संज्ञान में मामला है। जयपुर से उच्च क्वालिटी का पंप सेट मंगवाया है। वो आते ही उससे पानी निकासी करवाई जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77