डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का फतेहपुर में स्वागत:बीकानेर यात्रा के दौरान रुके, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का फतेहपुर में स्वागत:बीकानेर यात्रा के दौरान रुके, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

फतेहपुर : राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का रविवार को फतेहपुर में भव्य स्वागत किया गया। जयपुर से बीकानेर की यात्रा के दौरान वे फतेहपुर में रुके। जयपुर-बीकानेर हाईवे स्थित ऐतिहासिक श्री बुद्ध गिरी मढ़ी परिसर के पास सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को माला पहनाई और साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामावतार रूथला, विकास भास्कर, अशोक हरसावा, बजरंग सिंह चनेजा और प्रमोद महरिया मौजूद थे। कार्यक्रम में एडवोकेट कपिल दहिया, श्रवण सेवदा, आशीष, अक्षय नायक, महेंद्र बिरडा और रामनिवास सियाग सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।