[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिरे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गिरे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर

गिरे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर

चिड़ावा : इलाके के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को तेज आंधी के कारण जगह-जगह बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए। जिस कारण निगम को लाखों का नुकसान हुआ और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। देर रात तक ट्रांसफार्मर और खंभों को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद में तेज अंधड़ के कारण इस्माइलपुर जीएसएस से लगते इलाके में तीन ट्रांसफार्मर और पांच-छह खंभे गिर गए। ग्रामीणों ने बताया कि इस्माइलपुर में लांबा गोठड़ा रोड पर दो खंभे और एक ट्रांसफार्मर गिर गया। इसी प्रकार भोमपुरा फीडर में शेखपुरा के पास आंधी के कारण दो ट्रांसफार्मर और खंभे गिर गए। जिसकी सूचना पर निगमकर्मियों ने बिजली आपूर्ति को बंद करवाया। ट्रांसफार्मर और खंभे गिरने के कारण इससे जुड़े घरों में बिजली आपूर्ति बंद रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin