माधोगढ़ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हुए सेवानिवृत
खेतड़ी : खेतड़ी तहसील के माधोगढ़ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सागरमल खटाना की सेवानिवृत्ति पर कई लोगों ने भाग लिया। माधोगढ़ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सागरमल खटाना की सेवानिवृति पर पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। प्रिंसिपल खटाना की सेवानिवृत्ति पर कई लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने प्रिंसिपल खटाना की सेवानिवृत्ति पर कहा कि प्रिंसिपल खटाना ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा सादगी से जीवन बिताया। भावरिया ने बताया कि प्रिंसिपल खटाना हमेशा गांधीवादी वेशभूषा में ही रहे।
यज्ञ प्रेमी मदन लाल भावरिया ने प्रिंसिपल सागरमल खटाना की सेवानिवृत्ति पर उन्हें निमंत्रण पत्र देकर नापावाली के नजदीक पीला जोहड़ा आश्रम पर आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में यज्ञ में आने के लिए न्योता दिया। कार्यक्रम का संचालन दलेलपुरा प्रिंसिपल वेद प्रकाश ने किया। इस दौरान प्रिंसिपल वेद प्रकाश,समाजसेवी मदनलाल भावरिया, महेंद्र तेतरवाल आदि लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042951


