डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा का विशेष आयोजन:टिटेडा के पार्क में सम्मान समारोह, प्रबुद्धजनों का किया सम्मान
डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा का विशेष आयोजन:टिटेडा के पार्क में सम्मान समारोह, प्रबुद्धजनों का किया सम्मान
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर टिटेडा स्थित पार्क में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति समाज के एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नेताओं का विशेष सम्मान किया गया। गिरधारी लाल राठी, दौलत राम चावरिया, राजेंद्र ढेनवाल और विनोद चावरिया सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र प्रतीक चिन्ह के रूप में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमावत, महामंत्री राजेंद्र ढेनवाल, अशोक सैनी, नरेंद्र ढेनवाल, महेंद्र ढेनवाल, प्रमोद चावरिया, मुकेश वाल्मीकि, महामंत्री अशोक बाबा, राकेश वाल्मीकि और कमलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043194


