उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विपिन गोयल का किया सम्मान
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विपिन गोयल का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ चूरू की ओर से गुरुवार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जलदाय विभाग में अतिरिक्त निजी सचिव व संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन गोयल का माल्यार्पण, साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व अभिनंदन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के रामप्रसाद शर्मा ने कहा कि अच्छी सेवाओं के लिए ही व्यक्ति की पहचान होती है। सेवाओं को नैतिकता और कल्याण की भावनाओं से अपनाने वाला कार्मिक हर जगह सम्मान प्राप्त करता है।
कार्यक्रम में जिले के निजी सहायक संवर्ग के भूपेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, पंकज स्वामी, विनोद कुमार, पवन प्रजापत, नरेन्द्र कुमार, मानक सोनी, अक्षय मोदी, हिमांशु यादव, विकास पूनियां, चोरू राम, अभिषेक मीणा, शिवानी, निलेश भाटी ने विपिन गोयल का सम्मान किया तथा गोयल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा कैडर हित में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सभी ने आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेश कुमार और पंकज स्वामी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043938


