पीलाजोड़ा आश्रम पर 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर हुआ विचार विमर्श
यज्ञ में आहुति देने से आसपास का वातावरण रहता है शुद्ध......मदन लाल भावरिया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां
नीमकाथाना : कस्बे के नजदीक नापावाली के पास पीला जोहड़ा आश्रम पर 12 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर 1 जून को विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मोहन दास महाराज एवं नरसी दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ की तैयारियो को ध्यान में रखते हुए गांव गांव व ढाणी ढाणी में पीले चावल बांटकर लोगों को न्योता दिया जा रहा है एवं पोस्टर के विमोचन के जरिए लोगों को निमंत्रण भी दिया जा रहा है। मदनलाल भावरिया ने बताया कि आगामी 1 जून को आयोजित होने वाली विशाल धर्म सभा को लेकर आयोजक मोहनदास महाराज के साथ विचार विमर्श किया गया। भावरिया के अनुसार यज्ञ में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच कर आहुति देंगे क्योंकि यज्ञ में आहुति देने से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ की तैयारी को लेकर यज्ञ सेवा समिति के सभी सदस्य तैयारियो में जुटे हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043855


