[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डुमोली खुर्द में पूर्व सरपंच गुलझारीलाल गुर्जर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक ने दी विकास कार्यों की सौगात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

डुमोली खुर्द में पूर्व सरपंच गुलझारीलाल गुर्जर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक ने दी विकास कार्यों की सौगात

डुमोली खुर्द में पूर्व सरपंच गुलझारीलाल गुर्जर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक ने दी विकास कार्यों की सौगात

डुमोली खुर्द : गांव डुमोली खुर्द में पूर्व सरपंच स्वर्गीय गुलझारीलाल गुर्जर की दूसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रधान चौधरी हरपाल सिंह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय गुलझारीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। विधायक श्रवण कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। ग्रामीणों ने विधायक का 65 फुट लंबे साफे से स्वागत कर सम्मान किया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने गांव में विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने जल्द ही दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण और एक अस्पताल की स्थापना का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री बेहद लोकप्रिय और काम करने वाले नेता हैं। जब मैंने विधानसभा में पानी के मुद्दे पर आवाज उठाई, तो उन्होंने तुरंत कुंभाराम नहर के लिए बजट स्वीकृत कर इसकी सूचना फोन पर दी। इससे अच्छा मुख्यमंत्री और कौन हो सकता है?”

कार्यक्रम का संयोजन भूपेंद्र गुर्जर ने किया, जिन्होंने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वर्गीय गुलझारीलाल गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी स्मृतियों को साझा किया।

इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुर्जर, ओमप्रकाश बोहरा, समाजसेवी बिल्लू सैनी लाडी का बास, बलवीर यादव, एडवोकेट सत्यवीर दौराता, मुरादपुर के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, श्रीराम, पूर्व सरपंच महावीर, पूर्व उपप्रधान दाताराम, रामसिंह छावड़ी, रामनिवास दौराता आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad