[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत समिति कार्यालय में सहायक लेखा अधिकारी ने महिला कर्मचारी से की मारपीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायत समिति कार्यालय में सहायक लेखा अधिकारी ने महिला कर्मचारी से की मारपीट

पंचायत समिति कार्यालय में सहायक लेखा अधिकारी ने महिला कर्मचारी से की मारपीट

उदयपुरवाटी : पंचायत समिति कार्यालय में कार्यरत सहायक लेखा अधिकारी की ओर से महिला कर्मचारी के साथर मारपीट व परेशान करने का मामला सामने आया है। सीआई कस्तूर वर्मा ने बताया कि पंचायत समिति में अनूकंपा नियुक्ति पर कनिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी सुभिता देवी पत्नी सुभाष निवासी जैतपुरा ने रिपोर्ट दी है कि वह पंचायत समिति कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे उनके कार्यालय में कार्यरत सहायक लेखाधिकारी प्रथम विश्वनाथ खटीक उनके कमरे में कुर्सी लेकर आए। इस पर महिलाकर्मी ने कुर्सी को बाहर रख दिया और उन्हें खूद के कमरे जाकर बैठने की बात कही। इस पर विश्वनाथ खटीक नाराज हो गया और अभद्रता करने लगा। विश्वनाथ ने उसका हाथ मरोड़कर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। पीड़ित महिला कर्मचारी का आरोप है कि मारपीट से उसका कान फट गया और खून बहने लगा। जिससे वह बेहोश हो गईं। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां पर उनके कान में टांके लगाए गए और इलाज किया गया। महिला कार्मिक सुभिता का कहना है कि सहायक लेखाधिकारी प्रथम कई दिनों से बेवजह उसके चैंबर में आकर बैठ जाता था। कई बार कहने के बाद भी खुद के चैंबर में जाकर नही बैठता था। जिसकी सूचना पंचायत समिति के विकास अधिकारी को भी दी। इस बारे में पंचायत समिति विकास अधिकारी राजेश कुमार से मोबाइल पर संपर्क किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहं हो पाया।

21 मई को बीडीओं ने अलग-अलग चैंबर में बैठने के जारी किए थे आदेश

कर्मचारियों के अपने चैंबरों में नहीं बैठने की शिकायत पर विकास अधिकारी राजेश कुमार ने लिखित आदेश जारी कर उसकी पालना करने के निर्देश सभी कार्मिकों को दिए थे। 21 मई 2025 के तहत सहायक लेखाधिकारी प्रथम विश्वनाथ खटीक को प्रधान कक्ष के निकट कमरे में बैठने के निर्देश दिए थे। जबकि वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार रैगर व कनिष्ठ सहायक सुभिता को पंचायत समिति के पुराना भवन में स्थित कमरा नंबर 02 में बैठकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इनका कहना है…

सुभिता को विकास अधिकारी ने सुबह नोटिस दिया था। उसने मुझे बताया कि किसी कागजात को लेकर झूठा नोटिस देकर प्रताड़ित कर रहे हैं। फिर मैंने बीडीओं को कहा कि ऐसे नोटिस नहीं देना चाहिए था। दोपहर में भावूक होकर रोने लग गई और कुर्सी से नीचे गिर गई। कुर्सी रखने व अन्य परेशान करने जैसे आरोप निराधार है।

विश्वनाथ खटीक, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, पंचायत समिति उदयपुरवाटी

पंचायत समिति में कार्यरत महिला कर्मचारी ने शुक्रवार देर रात्रि में अपने ही कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी प्रथम विश्वनाथ खटीक के खिलाफ मारपीट कर परेशान करने का मामला दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान जारी है।

कस्तूर वर्मा, सीआई, पुलिस थाना उदयपुरवाटी

सहायक लेखाधिकारी पंचायत समिति में स्टे पर है कार्यरत

पंचायत समिति कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी विश्वनाथ खटीक स्टे पर कार्यरत है। पंचायत समिति के एक जांच प्रकरण में महीने पहले तत्कालीन नीमकाथाना जिला कलेक्टर ने उसे निलंबित किया था। इसके बाद विश्वनाथ खटीक निलंबन आदेश पर स्टे ले आया। जनवरी 2025 में सहायक लेखाधिकारी द्वितीय से प्रथम में पदोन्नत होने पर नीमकाथाना सीएमएचओ कार्यालय पदस्थापन होने के बावजूद फिर से स्टे लाकर पंचायत समिति में ही ड्यूटी कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin