झुंझुनूं : बजावा रावतका में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भा ज पा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन।
बजावा रावतका में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भा ज पा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन।
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : बड़ागांव युवा मंडल बजावा रावत का द्वारा आयोजित बालाजी बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेलों के आयोजनों से प्रतिभाऐं निकल कर आती हैं जो आगे जाकर दुनियाभर में देश का नाम रोशन करती हैं इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं का होना जरूरी है इसलिए हर खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए। कार्यक्रम के आरम्भ में सरपंच प्रतिनिधि जितेन्द्र टेलर ने माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
इस मौके पर उप सरपंच श्री राम, पूर्व सरपंच बुधराम सैनी, पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र गढ़वाल, समाजसेवी ताराचंद चौधरी, हरेंद्र योगी, एबीवीपी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितेश तिवाड़ी, बाबूलाल शर्मा, अमन जांगिड़, बूटीराम, प्रितम सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053917


