[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर के सुमित ने 12वीं में हासिल किए 95.20%:ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं माता-पिता, IAS बनने का सपना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर के सुमित ने 12वीं में हासिल किए 95.20%:ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं माता-पिता, IAS बनने का सपना

श्रीमाधोपुर के सुमित ने 12वीं में हासिल किए 95.20%:ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं माता-पिता, IAS बनने का सपना

श्रीमाधोपुर : ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर माता-पिता के होनहार बेटे ने उनका नाम रोशन किया है। श्रीमाधोपुर के नांगल-भीम निवासी सुमित कुमार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कक्षा के कला संकाय के परिणाम में 95.20 फीसदी अंक हासिल किए है। सुमित कुमार ने 500 में से 476 नंबर मिले।

सुमित के पिता झाबर सिंह ने बताया-वह और उनकी पत्नी मंजू देवी ईंट भट्टे पर काम करते हैं। दोनों ज्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं हैं। इसके बावजूद भी दोनों ने अपने बेटे सुमित को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया और दिन रात मेहनत कर बेटे को निजी स्कूल में शिक्षा दिलवाई। बेटे ने भी अपनी अथक मेहनत व लग्न से माता-पिता का सपना पूरा किया। माता-पिता ने अपने बेटे की सफलता पर गर्व जताया।

सुमित ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता को दिया। सुमित ने बताया-वह स्कूल के अलावा रोजाना घर पर आठ से नौ घंटे पढ़ा करता था। उसने कभी भी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। 10वीं कक्षा तक पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में की। दसवीं बोर्ड में 76 प्रतिशत अंक आए और गांव की स्कूल में वह टॉपर था। उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर रहा है। इसके बावजूद भी उसकी मां व पापा ने उसका हौसला बढ़ाया और उसने कड़ा परिश्रम कर इस मुकाम को हासिल किया है। सुमित आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। परिवार में सुमित के अलावा उसकी दो बहन हैं, जो आठवी क्लास में गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ रही है।

किसान की बेटी ने साइंस में हासिल किए 96.60 प्रतिशत

श्रीमाधोपुर के सिमारला कोटड़ी निवासी किसान की बेटी किरण चौधरी पुत्री बहादुर बिजारणियां ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में साइंस वर्ग में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा किरण ने बताया कि उसका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का है। इसके लिए वह अभी से ही पढाई पर पूरा फोकस कर रही है। इस सफलता के लिए रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की।

वही एसबीएन सी.सै. स्कूल की छात्रा तानिया जांगिड़ ने भी साइंस में 96.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उसका सपना इंजीनियर बनने का है। स्कूल के अलावा रोजाना 5 घंटे पढाई की।

Related Articles