[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में व्यापारी के बेटे के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का इनाम घोषित था, आरोपी रिमांड पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में व्यापारी के बेटे के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का इनाम घोषित था, आरोपी रिमांड पर

श्रीमाधोपुर में व्यापारी के बेटे के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का इनाम घोषित था, आरोपी रिमांड पर

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर पुलिस ने सब्जी-फल व्यापारी के बेटे अक्षय सैनी के अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फिरौती गैंग के मुख्य आरोपी यशवंत सामोता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यशवंत खंडेला के जाजोद थाना क्षेत्र का सक्रिय एचएस बदमाश है। उसके खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटना 13 मार्च 2025 को हुई, जब अक्षय कुमार का अपहरण कर उसे फिरौती के लिए बंधक बनाया गया। मामले में पुलिस थाना श्रीमाधोपुर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस उप अधीक्षक उमेश गुप्ता के निर्देशन और थानाधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी यशवंत सामोता (26) रूडावाली ढाणी, जयरामपुरा, थाना जाजोद, जिला सीकर का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22