भारतीय आर्मी का अपमान किया है भाजपा मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके रफीक मंडेलिया
भारतीय आर्मी का अपमान किया है भाजपा मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके रफीक मंडेलिया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय सेना कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के कमेंट को आपत्तिजनक बताते हुए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताकर समूची भारतीय सेना और हिंदुस्तान के भाईचारे की संस्कृति पर आघात किया है और एक कर्तव्यनिष्ठ ऑफिसर की निष्ठा का अपमान किया है। वास्तव में ऐसे व्यक्ति असामाजिक तत्व हैं और इनका यह बयान गिरावट की पराकाष्ठा है।
चूरू जिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि रफ़ीक मंडेलिया ने कांग्रेस कार्यालय पर कहा कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वःप्रेरित संज्ञान लेते हुए मंत्री विजयशाह पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है, उसकी हम सराहना करते है। उन्होंने माननीय न्यायालय द्वारा लिए गए निर्णय को भारतीय संविधान की जीत बताया है और कहा कितना अच्छा होता की विडियो सामने आते ही भाजपा के राष्ट्रीय नेता इन्हें सरकार और पार्टी से बेदखल करते। यदि भाजपा में जरा भी नैतिकता बची है तो तुरंत मंत्री विजय शाह को न केवल पद से बर्खास्त करें अपितु पार्टी से भी निष्काषित करें। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में ऐसे कुत्सित विचारों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। समाज मे इस तरह के विचारों से जहर फैलाने की इजाजत किसी को भी नहीं दी का सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042864


