[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : चिरंजीव बनी संजीवनी,राजीव गांधी युवा मित्र ने दिलवाई सहायता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : चिरंजीव बनी संजीवनी,राजीव गांधी युवा मित्र ने दिलवाई सहायता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग झुंझुनूं से सहायक निदेशक पूनम कटेवा व बीएसओ चिड़ावा सुरेश शर्मा के निर्देशन में चनाना क्षेत्र में कार्यरत आर वाई एम (राजीव गांधी युवा मित्र) पीयूष मुंड को चनाना ग्राम में दुर्घटना मे दरियासिंह नाम के व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पाकर उस परिवार से जाकर मिले व चिरंजीवी योजना से जुड़ा होने की जानकारी प्राप्त की। परिवार पहले से खाद्य सुरक्षा से जुड़ा हुआ था तो सभी कागजी कार्रवाई आर वाई एम पूनम कुमारी व संदीप डारा की सहायता से पूरी करवा कर 15 दिन में चिरंजीवी दुर्घटना बीमा की राशि 5 लाख परिवार को दिलवाई।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण व फ्लैगशिप योजना है जोकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना मे एनएफएसए परिवार, कोरोना गृह योजना से लाभान्वित परिवार, निराश्रित एवं असहाय, लघु एवं सीमांत किसान एवं राज्य सरकार के संविदा कर्मी ईमित्र के माध्यम से हर वर्ष नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वही राजस्थान के निवासी जनआधार के माध्यम से 850 रुपए देकर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इस योजना में पूरे परिवार का 25 लाख रुपए तक का इलाज व सभी ट्रांसप्लांट शामिल है तथा 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा शामिल है। दुर्घटना बीमा का क्लेम हम दुर्घटना के 30 दिन के अंदर व किसी कारण सहित 60 दिन के अंदर करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के 15 से 20 दिन के अंदर दुर्घटना बीमा की राशि परिवार के खाते में आ जाती है। इस के साथ ही राज्य सरकार ने चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना की भी शुरुआत की है इसके माध्यम से किसी भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले भले व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र व 5000 से सम्मानित किया जाता है। इस योजना का लक्ष्य दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना तथा सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर को कम करना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin