[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांकरिया में ठाकुर जी मंदिर में मूर्ति चोरी का मामला:ग्रामीणों ने कहा- 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांकरिया में ठाकुर जी मंदिर में मूर्ति चोरी का मामला:ग्रामीणों ने कहा- 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

कांकरिया में ठाकुर जी मंदिर में मूर्ति चोरी का मामला:ग्रामीणों ने कहा- 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

खेतड़ी : खेतड़ी के कांकरिया में ठाकुर जी मंदिर से श्री राधा कृष्ण की अष्टधातु मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। 5 मई की रात एक बजे चोरों ने बाबा परमानंद दास के स्थान के पास स्थित मंदिर से मूर्तियां चुरा ली। 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मूर्तियां बरामद करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बबाई थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना देंगे। थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि आरोपियों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन में पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी, राजेश सैनी, सुभाष जांगिड़, नवल शर्मा, बाबूलाल सैनी, यादराम स्वामी, नरेश कांकरिया, मुकेश सोनी, रूड़मल दर्जी, दाताराम सैनी, इंद्राज सैनी, सुल्तान सैनी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad