[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु स्वावलम्बन पोर्टल से करें आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु स्वावलम्बन पोर्टल से करें आवेदन

दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु स्वावलम्बन पोर्टल से करें आवेदन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु स्वालंबन पोर्टल से आवेदन करने के लिए कहा गया है। एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जनलेखा समिति की वर्ष 2024-25 की बैठक एवं विशेष योग्यजन निदेशालय, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड हेतु नवीन आवेदन केवल भारत सरकार के स्वावलम्बन पोर्टल पर ही 01 मार्च, 2024 से लिये जा रहे है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्वावलम्बन पोर्टल https://www.swavlambancard.gov.in/registration पर चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगजन जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है, वे दिव्यांगजन अपने निकटतम ई-मित्र/राजीव गांधी सेवा केन्द्र या स्वयं के कम्प्यूटर/मोबाईल से भी पंजीयन कर सकते है। पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन हेतु पंजीयन हेतु नाम, पता, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि एवं आधार कार्ड नम्बर आदि जानकारी तथा पंजीयन हेतु आधार कार्ड, पेनकार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राईविंग लाईसेंस आदि मूल निवास संबंधी दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि पहले बना हो) आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्वावलम्बन पोर्टल के आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाईन है। वंचित विशेष योग्यजन ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini