[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता:गुड डे डिफेंस न्यू सैनिक स्कूल छात्रों में जोश, मनाई खुशियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता:गुड डे डिफेंस न्यू सैनिक स्कूल छात्रों में जोश, मनाई खुशियां

‘भारत माता की जय’और 'वंदे मातरम' से हुआ गुंजायमान आसमान

हनुमानगढ़ : भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर की गई सफल एयर स्ट्राइक ने देशभर में उत्साह का माहौल पैदा किया है। इस ऑपरेशन में सेना ने नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर 90 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया, जो पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब था। इस ऐतिहासिक सफलता को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर सूरतगढ़ रोड़ स्थित भारत सरकार रक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित गुड डे डिफेंस न्यू सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मनाया। सैनिक स्कूल के बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग से मानव श्रृंखला में कतारबद्ध खड़े होकर खेल मैदान में विशाल रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘भारत माता की जय’ नाम अंकित किया। सैनिक स्कूल छात्रों ने पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए देश के जवानों को सैल्यूट किया। गुड डे डिफेंस स्कूल निदेशक दिनेश कुमार जुनेजा ने बच्चों को देशभक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए परिवार, स्कूल और समाज तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उन्होंने बच्चों में उत्साह का संचार किया। जब बच्चों से पूछा गया कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं, तो उनके जवाब दिल को छू लेने वाले थे। कुछ ने पुलिस या फौज में जाने की इच्छा जताई, तो कुछ ने सेना, नेवी, एयरफोर्स, इंटेलिजेंस आईबी अधिकारी बनने का सपना सांझा किया। श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा, “हमें अपने देश के वीर योद्धाओं पर बहुत गर्व है। देश के उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता के रूप में मोदी जी हमारे देश के हनुमान हैं।” उन्होंने बच्चों को भारतीय सेना की वीरता और देश के लिए उनके बलिदान की कहानियां सुनाकर प्रेरित किया। सैनिक स्कूल प्रशासक अनुराग छाबड़ा और एकेडमी डायरेक्टर पंकज उप्पल ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भावनात्मक रूप से पूरे देश के दिल को छू गया। क्योंकि पहलगाम में आतंकियों ने बहन-बेटियों के सिंदूर को उजाड़ दिया और 26 घरों के चिराग बुझा दिए। जिसका जवाब भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिया है। सेना की इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। लोग सेना के शौर्य की सराहना कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने बच्चों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल में आयोजित इस उत्सव ने बच्चों में न केवल सेना के प्रति सम्मान बढ़ाया, बल्कि उन्हें देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा भी दी। इस मौके पर गुड डे सैनिक स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती एंथनीअम्मल.पी., कोचिंग निदेशक एल पी जैन, कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीपाली सक्सेना, अनिल जांदू आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77