[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(बडाऊ) : खबर का असर हुई FIR दर्ज:खेतड़ी के बडाऊ ग्राम मे एक महिला के भूतप्रेत बताकर जलाये हाथ,विरोध करने पर पूरे परिवार को तंत्र विद्या से जान से मारने कि धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(बडाऊ) : खबर का असर हुई FIR दर्ज:खेतड़ी के बडाऊ ग्राम मे एक महिला के भूतप्रेत बताकर जलाये हाथ,विरोध करने पर पूरे परिवार को तंत्र विद्या से जान से मारने कि धमकी दी

तांत्रिकों ने महिला के हाथ में रख दिए जलते अंगारे:पति को बोले इस पर भूतप्रेत का साया है, पीड़िता ने कहा- घटना के बाद तंत्र विद्या से जान से मारने की दी धमकी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नरेश मीणा

झुंझुनूं-खेतड़ी(बडाऊ) : खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के बड़ाऊ गांव में एक महिला के अंदर से भूतप्रेत निकालने के नाम पर मंदिर के दो व्यक्तियों ने उसके हाथ पर जलते हुए अंगारे रख दिए, जिससे महिला के दोनों हाथ पुरी तरह से झुलस गए। पीड़िता ने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसके पूरे परिवार को तंत्र विद्या से जान से मारने की धमकी दी।

करीब एक माह बीत जाने के बाद पीड़िता ने मंगलवार को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। खेतड़ी नगर थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि गुडागौड़जी निवासी मोनिका पत्नी विनोद कुमावत ने रिपोर्ट दी कि 17 जनवरी 2023 को वह अपने पति के साथ बड़ाऊ के बालाजी मंदिर में गई थी। मंदिर में रमेश सैनी व रोहिताश सैनी मिले, जिन्होंने उसके पति विनोद को बाहर बैठने के लिए कहा। पीड़िता को मंदिर के हॉल में ले जाकर उसके अंदर भूत प्रेत बताते हुए उसके दोनों हाथों पर जलते हुए अंगारे रख दिए, जिससे मोनिका के दोनो हाथ जल गए।

हाथ जलने पर पीड़ित महिला रोने और चीखने लगी तो उसकी आवाज सुन कर पति विनोद कुमावत हॉल में आया तो देखा कि उसकी पत्नी के दोनों हाथ जल चुके है और वो दर्द से चीख रही है। विनोद ने पुजारियों को हाथ जलाने पर उलाहना दिया।

उन्होंने कहा कि इसमें से भूतप्रेत साया है तथा इसके शरीर से उनको निकालने के लिए इलाज कर रहे थे। महिला के हाथ झुलस जाने पर पीड़िता को उसका पति विनोद अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया। जब उसने वापस मंदिर जाकर दोनों को शिकायत की तो उन्होंने कहा कि थाने में जाकर शिकायत की तो तंत्र विद्या से जान से मारने की धमकी दी गई।

थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मोनिका पत्नी विनोद कुमावत ने रिपोर्ट दी कि एक महीने पहले झाड़ा फुक करने वाले व्यक्ति ने उसके हाथ पर जलते हुए अंगारे रख दिए। इस संबंध में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ प्रभावी रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े :

झुंझुनूं-खेतड़ी(बडाऊ) : खेतड़ी के बडाऊ ग्राम मे एक महिला के भूतप्रेत बताकर जलाये हाथ,विरोध करने पर पूरे परिवार को तंत्र विद्या से जान से मारने कि धमकी दी

देखिये पूरा विडियो

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin