[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में पंचायत समिति की मांग:कल से 22 दिन तक तहसील कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन, 16 पंचायतें होंगी शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में पंचायत समिति की मांग:कल से 22 दिन तक तहसील कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन, 16 पंचायतें होंगी शामिल

रींगस में पंचायत समिति की मांग:कल से 22 दिन तक तहसील कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन, 16 पंचायतें होंगी शामिल

रींगस : रींगस में पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिक आंदोलन की राह पर हैं। गुरुवार शाम को रामेश्वर कॉलोनी स्थित किसान भवन में पंचायत समिति बनाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई। समिति प्रवक्ता केशाराम धायल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 22 दिन के क्रमिक अनशन का निर्णय लिया गया।

अनशन 9 मई से तहसील कार्यालय के सामने शुरू होगा। इसमें रींगस और आसपास की ग्राम पंचायतों के लोग सोमवार से शुक्रवार तक भाग लेंगे। कार्यक्रम के तहत 9 मई को दादिया रामपुरा, 12 को सरगोठ, 13 को बावड़ी, 14 को मलिकपुर और 15 को लांपुवा के लोग अनशन पर बैठेंगे। 16 मई को पटवारी का बास, 19 को मालाकाली, 20 को लाखनी, 21 को तपीपल्या और 22 को कोटडी धायलान की बारी होगी। 23 मई को आभावास, 26 को ठीकरिया, 27 को चौमू पुरोहितान, 28 को कांसरड़ा, 29 को जैतूसर और 30 मई को रींगस नगर पालिका के लोग अनशन में शामिल होंगे।

आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए तहसील को तीन जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में पांच पंचायतें शामिल हैं। जोन प्रभारियों को क्षेत्र में जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में कांग्रेस नेता सूरज्ञान धाबाई, पूर्व सरपंच गोपाल सिंह बाजिया, कामरेड सुभाष नेहरा, जितेंद्र लांपुवा, सूरजभान सिंह धायल समेत समिति पदाधिकारी और ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने पंचायत समिति बनने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin