[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जगदंबा माता मंदिर में चोरी:चांदी के छत्र और दानपात्र का कैश ले गए चोर, पुजारी पूजा करने आया तो सामान बिखरा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जगदंबा माता मंदिर में चोरी:चांदी के छत्र और दानपात्र का कैश ले गए चोर, पुजारी पूजा करने आया तो सामान बिखरा था

सीकर में जगदंबा माता मंदिर में चोरी:चांदी के छत्र और दानपात्र का कैश ले गए चोर, पुजारी पूजा करने आया तो सामान बिखरा था

सीकर : सीकर जिले के धोद थाना क्षेत्र में सिंगरावट गांव के लोसल रोड पर स्थित जगदंबा माता मंदिर में बीती रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का गेट खोलकर अंदर घुसे और माता जगदंबा की प्रतिमा पर चढ़े चार चांदी के छत्र व दानपात्र तोड़कर हजारों रुपए का चढ़ावा चुरा ले गए। दानपात्र में 5 हजार से अधिक कैश था।

मंदिर के पुजारी कन्हैयालाल (63) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह जब वे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो दानपात्र टूटा हुआ मिला और पूजा का सामान बिखरा पड़ा था। माता की मूर्ति से चांदी के छत्र गायब थे। पुजारी ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही धोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच एएसआई पूर्ण सिंह कर रहे हैं। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष है और वे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब धोद के मंदिरों में चोरी की घटना हुई हो। इससे पहले भी मंदिरों में चोरी कर चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin