चिड़ावा के एडीजे कोर्ट में नियुक्ति:एडवोकेट मनोज बजाज पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त, राज्य सरकार से जारी किए आदेश
चिड़ावा के एडीजे कोर्ट में नियुक्ति:एडवोकेट मनोज बजाज पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त, राज्य सरकार से जारी किए आदेश
चिड़ावा : राजस्थान सरकार ने चिड़ावा के एडीजे कोर्ट में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। गोशाला रोड निवासी एडवोकेट मनोज बजाज को पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने देर शाम इस नियुक्ति का आदेश जारी किया।
एडवोकेट बजाज लंबे समय से चिड़ावा कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। वे अपनी शांत प्रवृति और मिलनसार व्यवहार के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं। बजाज ने नियुक्ति के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस नियुक्ति पर भाजपा के कई नेताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है। इनमें भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर और नगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल प्रमुख हैं। विवेकानंद मित्र परिषद के सदस्यों और स्थानीय चिकित्सकों ने भी बजाज को शुभकामनाएं दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046324

