[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडाना में 101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कथा वाचक ने गौ सेवा के लिए प्रेरित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंडाना में 101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कथा वाचक ने गौ सेवा के लिए प्रेरित किया

मंडाना में 101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कथा वाचक ने गौ सेवा के लिए प्रेरित किया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मंडाना स्थित नृसिंह मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक पंडित सज्जन शास्त्री के सानिध्य में ये आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में 101 कलशों की विशेष पूजा की गई। मुख्य यजमान कैलाश शर्मा, विमला देवी, सत्यनारायण शर्मा और मीना देवी की उपस्थिति में पंडित सुभाष शर्मा ने पूजा संपन्न करवाई। श्रीराम मंदिर से नृसिंह मंदिर तक 101 महिलाओं ने डीजे की धुन पर कलश यात्रा निकाली।

कथा स्थल पर कलशों की स्थापना के बाद कथा वाचक और व्यास पीठ की पूजा-अर्चना की गई। पंडित सज्जन शास्त्री ने प्रथम दिन बताया कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है। उन्होंने धून्धकारी-अजामिल, गजेन्द्र और गणिका के उद्धार का उदाहरण दिया।

कथा वाचक ने गौसेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए सभी को गौ माता की सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बनवारीलाल शर्मा, मुन्नी देवी, विजय शर्मा, दुलारी देवी, राकेश शर्मा, मेना देवी, हरप्यारी देवी, सरोज देवी, श्रवणी देवी, सुशीला देवी, कृष्णा देवी, हेमा देवी, मैना देवी, रिंकू देवी, संगीता देवी, मुनीता देवी, उषा देवी, चेतन शर्मा, रवि शर्मा, निखिल शर्मा, अनिल, राकेश सुरेन्द्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77