[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमेर में नाबालिग छात्रा से रेप का प्रयास, आरोपी फरार:सुनसान जगह ले जाकर की अश्लील हरकत, जान से मारने की दी धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अजमेर में नाबालिग छात्रा से रेप का प्रयास, आरोपी फरार:सुनसान जगह ले जाकर की अश्लील हरकत, जान से मारने की दी धमकी

अजमेर में नाबालिग छात्रा से रेप का प्रयास, आरोपी फरार:सुनसान जगह ले जाकर की अश्लील हरकत, जान से मारने की दी धमकी

अजमेर : अजमेर में रामगंज थाना क्षेत्र में 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप का प्रयास किया गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर के किसी काम से बाहर गई थी। वापस लौटते समय एक युवक ने उसे जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले जाकर अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। काफी देर तक जब बेटी घर नहीं पहुंची तो पिता उसे ढूंढने निकले। उन्हें बेटी एक सुनसान जगह पर रोती हुई मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पिता ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। रामगंज थाना पुलिस ने मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet