[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के गवर्नमेंट कॉलेज में ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर लेखन प्रतियोगिता:मोनिका बाजिया प्रथम, अजीत लोहमरोर द्वितीय और पलक जाखड़ तृतीय स्थान पर रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के गवर्नमेंट कॉलेज में ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर लेखन प्रतियोगिता:मोनिका बाजिया प्रथम, अजीत लोहमरोर द्वितीय और पलक जाखड़ तृतीय स्थान पर रहे

रींगस के गवर्नमेंट कॉलेज में ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर लेखन प्रतियोगिता:मोनिका बाजिया प्रथम, अजीत लोहमरोर द्वितीय और पलक जाखड़ तृतीय स्थान पर रहे

रींगस : रींगस स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में इतिहास विभाग द्वारा ‘ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर लेख’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इतिहास विषय के सहायक आचार्य राजपाल काजला के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने शहीद भगत सिंह, डॉ.भीमराव अंबेडकर और डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महापुरुषों पर लेख लिखे। प्रतियोगिता में मोनिका बाजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजीत लोहमरोर दूसरे और पलक जाखड़ तीसरे स्थान पर रहे। मोनिका सैनी, विशाल वर्मा और अभिषेक सौगन ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया।

कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य बद्रीप्रसाद यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने छात्रों को इतिहास के गहन अध्ययन के लिए प्रेरित किया। सहायक आचार्य राजपाल काजला ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार सैनी, डॉ. प्रेमलता, डॉ. महेश कुमार यादव, डॉ. अशोक कुमार सैनी और डॉ. सुनीता बागोड़िया सहित अन्य संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin