[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

झुंझुनूं की हवेलियों को बचाने के लिए होगा तमिलनाडु के चेट्टीनाड मॉडल का अध्ययन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले सहित पूरी शेखावाटी की हवेलियों को बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को खाटूश्यामजी में शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण और खाटूश्यामजी मंदिर कॉरिडोर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान शेखावाटी में हेरिटेज संरक्षण के लिए विधानसभा में विशेष अधिनियम लाने और तमिलनाडु के चेट्टीनाड मॉडल का अध्ययन करने का सुझाव भी दिया।दीया कुमारी ने शेखावाटी की सांस्कृतिक धरोहर को मूल स्वरूप में संरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने हवेलियों की रजिस्ट्री और हस्तांतरण के दौरान सख्त निगरानी, जिला व नगरपालिका स्तर पर निगरानी समितियों का गठन, नियमित मॉनिटरिंग और अतिक्रमण हटाने की त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। बैठक में खाटूश्यामजी मंदिर कॉरिडोर की डीपीआर की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत परियोजना के लिए संपूर्ण बजट स्वीकृत किया गया है। परियोजना में डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रिटेशन सेंटर, ओपन एयर थिएटर, लाइट एंड साउंड शो, कथा पंडाल, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, पार्किंग और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बजट आवंटन की भी घोषणा की। इस अवसर पर सीकर कलक्टर मुकुल शर्मा, झुंझुनूं कलक्टर रामावतार मीणा, श्याम मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि, पर्यटन विभाग, आरएसआरडीसी, एनएचएआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शेखावाटी क्षेत्र के हितधारक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin