[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घोड़ीवारा कलां में प्रशासन की कार्रवाई, बालाजी मंदिर के सामने से अतिक्रमण हटाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

घोड़ीवारा कलां में प्रशासन की कार्रवाई, बालाजी मंदिर के सामने से अतिक्रमण हटाया

घोड़ीवारा कलां में प्रशासन की कार्रवाई, बालाजी मंदिर के सामने से अतिक्रमण हटाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : ग्राम पंचायत मांडासी के राजस्व गांव घोड़ीवारा कलां में प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बालाजी मंदिर के सामने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया। खसरा नंबर 463 की इस भूमि पर छह से सात अस्थायी दुकानें बनी हुई थीं, जिनमें से अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं ही अपने कब्जे हटा लिए।

अभियान के दौरान गिरदावर शीशपाल सिंह, पटवारी एवं पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहे। बाद में नायब तहसीलदार, तहसीलदार और मुकुंदगढ़ थानाधिकारी सरदार मल यादव भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने एक बची हुई दुकान को मौके पर हटवाया।

होटल संचालक महेश नूनिया ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने पंचायत से दुकान किराए पर ली थी, जिसमें करीब 30-35 हजार रुपए नगद और लाखों का सामान रखा था, जो कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। नूनिया ने दावा किया कि उन्हें न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) मिला हुआ था, लेकिन प्रशासन ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। उन्होंने बताया कि वे अब दोबारा न्यायालय की शरण लेंगे।

कार्रवाई के समय मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे, जिनमें राजेश एचरा, रघुवीर झूरिया, राहुल सोटवारा, राजेश ख्यालिया प्रमुख रूप से शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने पूर्व में नवलगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खसरा नंबर 463 की चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। ग्रामीणों का आरोप था कि बालाजी मंदिर के सामने अस्थायी दुकानों और होटल के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया था, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin