[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टेज पर BJP नेता को पहचान नहीं सके DSP, मंगवाई गई सार्वजनिक रूप से माफी, VIDEO वायरल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

स्टेज पर BJP नेता को पहचान नहीं सके DSP, मंगवाई गई सार्वजनिक रूप से माफी, VIDEO वायरल

हरियाणा में एक वायरल वीडियो में एक डीएसपी को बीजेपी नेता से माफी मांगते दिखाया गया है. कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी पर सत्ता के नशे में पुलिस अधिकारियों से माफी मंगवाने का आरोप लगाया है. डीएसपी ने सीएम के कार्यक्रम में बीजेपी नेता को नहीं पहचाना था, जिसके कारण यह घटना घटी.

सरसा : बीजेपी नेता मनीष सिंगला को डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मंच से उतारकर गेट से बाहर निकाल दिया था।  पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने मामले को सुलझाने के लिए डीएसपी जितेंद्र राणा और मनीष सिंगला को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बुलाया।

ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल के बेटे और बीजेपी नेता मनीष सिंगला को साइक्लोथॉन प्रोग्राम के दौरान पुलिसकर्मी के द्वारा मंच से उतारे जाने और कार्यक्रम से बाहर किए जाने वाले मामले में नया अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा माफी मांगी जा रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है. मनीष सिंगला ने डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा को माफ करते हुए कहा कि जो हुआ अनजाने में हुआ, अब कोई गिला-शिकवा नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला?

ओडिशा के पूर्व राज्यपाल गणेशीलाल के बेटे मनीष सिंगला रविवार को साइक्लोथॉन यात्रा में शामिल हुए थे। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि थे। इस दौरान डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने मनीष सिंगला को मुख्यमंत्री के मंच से उतारकर गेट से बाहर निकाल दिया था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने मामले को सुलझाने के लिए डीएसपी जितेंद्र राणा और मनीष सिंगला को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बुलाया। यहां जींद के डीएसपी जितेंद्र राणा ने मनीष सिंगला के साथ बैठक कर माफी मांगी और वीडियो जारी किया।

‘अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा…’

कांग्रेस नेता दीपेद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “सत्ता का नशा और अहंकार भाजपा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा नेता हरियाणा पुलिस के DSP से माफी मंगवा रहे हैं क्योंकि वो उनको CM के प्रोग्राम में पहचान नहीं पाये थे। मुख्यमंत्री के करीबी साथी सरकार और वर्दी दोनों की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं।

‘पहचान नहीं पाए…’

डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वे मनीष सिंगला को पहचान नहीं पाए थे। मौके पर मौजूद बाकी लोगों के साथ उन्हें भी VIP स्टेज से हटने के लिए कह दिया. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान मेरा किसी भी शख्स के सम्मान को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं अपनी भूल स्वीकार करते हैं।

डीसीपी के द्वारा अपनी चूक स्वीकरा करने के बाद मनीष सिंगला ने कहा कि वे और उनका पूरा परिवार हरियाणा पुलिस का पूरा मान-सम्मान करता है. वे डीएसपी जितेंद्र राणा से पहले कभी नहीं मिले। अब वे इनके जवाब से संतुष्ट हैं, अब उनके बीच कोई गिला-शिकवा नहीं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77