[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मजदूर दिवस पर खेतड़ीनगर में कार्यक्रम:8 घंटे कार्य दिवस के लिए हुए ऐतिहासिक संघर्ष को किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मजदूर दिवस पर खेतड़ीनगर में कार्यक्रम:8 घंटे कार्य दिवस के लिए हुए ऐतिहासिक संघर्ष को किया याद

मजदूर दिवस पर खेतड़ीनगर में कार्यक्रम:8 घंटे कार्य दिवस के लिए हुए ऐतिहासिक संघर्ष को किया याद

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में खेतड़ी तांबा श्रमिक संघ ने गुरुवार को मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ निरंजनलाल चौधरी ने झंडारोहण के साथ किया। केटीएसएस के निरंजन लाल ने मजदूर दिवस के इतिहास को साझा किया। उन्होंने बताया कि 1 मई 1886 को अमेरिका में मजदूरों ने शोषण के खिलाफ आंदोलन किया। मजदूरों से उस समय रोजाना 15 घंटे काम लिया जाता था। आठ घंटे कार्य दिवस की मांग को लेकर पूरे अमेरिका में मजदूर सड़कों पर उतरे।

इस दौरान पुलिस की गोलीबारी में चार मजदूरों की मौत हुई। कई मजदूरों को जेल में बंद कर दिया गया। 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। निरंजन लाल ने कहा कि इस घटना के बाद भारत समेत कई देशों में 8 घंटे कार्य दिवस की शुरुआत हुई। ये दिन मजदूरों के सम्मान और एकता का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि आज मजदूर वर्ग की एकता उनकी ताकत है।

शुक्रवार शाम को खेतड़ी कापर प्रोजेक्ट के प्रशासन भवन के सामने मजदूरों के हितों पर आमसभा होगी। कार्यक्रम में रामसिंह शेखावत, नत्थू लाल, बाबूलाल सैनी, ओमप्रकाश लांबा, महेंद्र सिंह, उम्मेदसिंह, खुशीराम, भजनलाल, सुभाष, राधाकिशन, रमेश सैनी, हरिसिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77