[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालाजी मंदिर से चांदी के सात छत्र चोरी:कार से आए दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

बालाजी मंदिर से चांदी के सात छत्र चोरी:कार से आए दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बालाजी मंदिर से चांदी के सात छत्र चोरी:कार से आए दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

फतेहपुर : फतेहपुर के मंडावा बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। रात करीब 1:30 बजे दो युवक सफेद कार से मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की। सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे, तो उन्होंने ताला टूटा हुआ पाया। पुजारी ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। मंदिर के अंदर जाकर देखा गया तो बालाजी की मूर्ति के ऊपर लगे चांदी के सभी 7 छत्र गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास के मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin