[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद को जान का खतरा, सिर्फ नागौर में सुरक्षा दी:नाराज बेनीवाल ने लौटाए पीएसओ, बोले- मुझे सरकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

सांसद को जान का खतरा, सिर्फ नागौर में सुरक्षा दी:नाराज बेनीवाल ने लौटाए पीएसओ, बोले- मुझे सरकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं

सांसद को जान का खतरा, सिर्फ नागौर में सुरक्षा दी:नाराज बेनीवाल ने लौटाए पीएसओ, बोले- मुझे सरकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं

नागौर : इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से मिले इनपुट पर पुलिस मुख्यालय ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को सुरक्षा उपलब्ध कराई। लेकिन, यह सुरक्षा सिर्फ नागौर जिले तक सीमित रखी। इससे नाराज सांसद ने सुरक्षा में लगे दोनों पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) लौटा दिए हैं।

हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- क्या नागौर SP राज्य सरकार और केंद्र सरकार की इंटेलिजेंस के उच्च अधिकारियों से भी बड़े हो गए हैं। जो यह कह रहे हैं कि केवल नागौर जिले में ही एस्कॉर्ट और सुरक्षा दी जाएगी। जबकि मैं पूरे राजस्थान और देश के कई अन्य राज्यों के सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी जाता रहता हूं।‎

बेनीवाल ने कहा-

मुख्यमंत्री जी, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरी सुरक्षा आपके भरोसे नहीं है। राजस्थान के जवान और किसान मेरी सुरक्षा करेंगे। अन्याय तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ मैं हमेशा ऐसे ही लड़ता रहूंगा। मुझे आपकी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। मैं दोनों सुरक्षाकर्मी वापस लौटा रहा हूं |

जयपुर के शहीद स्मारक पर विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे धरने में हनुमान बेनीवाल शामिल हुए थे।
जयपुर के शहीद स्मारक पर विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे धरने में हनुमान बेनीवाल शामिल हुए थे।

दरअसल, हाल ही IB ने इनपुट दिया था कि बेनीवाल पर कभी भी जानलेवा हमला हो सकता है। ऐसे में बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। 25 अप्रैल (शुक्रवार) रात से ही बेनीवाल के जयपुर और नागौर आवास पर क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) के कमांडो तैनात किए गए थे।

नागौर एसपी की ओर से 24 अप्रैल को जारी किया गया था यह लेटर।
नागौर एसपी की ओर से 24 अप्रैल को जारी किया गया था यह लेटर।

नागौर एसपी का लेटर, लिखा- नागौर सीमा से बाहर जाते ही हटा ली जाएगी सुरक्षा

नागौर एसपी नारायण टोगस ने एक लेटर जारी कर बताया था कि कंट्रोल रूम प्रभारी (नागौर) सांसद के‎ PSO से समन्वय कर नागौर में आने-जाने और कार्यक्रमों‎ के दौरान संबंधित थाने से एस्कॉर्ट कर सुरक्षा दें। ‎QRT टीम सिर्फ नागौर में उनके प्रवास के दौरान ही सांसद के साथ रहेगी। नागौर की सीमा से बाहर जाते ही सुरक्षा हटा ली जाएगी।

ऐसे में सांसद हनुमान बेनीवाल जब 25 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एसआई भर्ती रद्द करने को लेकर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए नागौर से जयपुर आए तो नागौर की सीमा समाप्त होने के बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई।

सांसद ने नाराज होकर लौटाए पीएसओ

हनुमान बेनीवाल 25-26 अप्रैल को जयपुर में थे। इस दौरान उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई। इससे नाराज होकर बेनीवाल ने नागौर के लिए उपलब्ध कराए दोनों PSO लौटा दिए। रविवार (27 अप्रैल) को उन्होंने X पर पोस्ट कर राज्य सरकार पर सवाल उठाए और पीएसओ लौटाने का ऐलान किया। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि मुझे किससे खतरा है, यह जानकारी आप सार्वजनिक कब करोगे?

बता दें कि‎ जनवरी 2024 में भी पुलिस ‎इंटेलिजेंस को इनपुट मिला था कि‎ हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा‎ है और उन पर हमला हो सकता है। ‎इसके बाद उनके घर पर 8 कमांडो ‎वाली सुरक्षा में क्यूआरटी की टीम ‎तैनात की गई थी।‎

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77